पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनि जयंती पर शनिदेव की प्रतिमा पर चढ़ाया तेल, किया हवन याज्ञ

शनि जयंती पर शनिदेव की प्रतिमा पर चढ़ाया तेल, किया हवन-याज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी के कैथली गेट स्थित शनिदेव मंदिर में शनिदेव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने शनि देव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाया। लोगों ने शनि देव की 108 बार परिक्रमा की। इससे पूर्व शनि देव का स्नान व अभिषेक किया गया। बाद में यज्ञ व भंडारे का आयोजन भी किया गया। पुजारी धनु पंडित ने बताया कि ज्येष्ठ अमावस्या वाले दिन शनि देव जयंती मनाई जाती हैै। शनि ग्रह देवता के रूप में विख्यात है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार क्रूर ग्रह के रूप में शनि देव अपने प्रकोप से मनुष्य के जीवन में अनेक संकट व बाधाएं डालते हैं। जिस कारण उनकी शांति का उपाय करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर स्वर्गीय पंडित लछमन दास को भी याद किया गया। इस मौके पर अश्विनी खुराना, राजेश अरोड़ा, वीशु खुराना, पारस खुराना, अनिल बत्तरा, मुनीष गर्ग, राहुल बत्तरा, सुनीलदत्त शर्मा, सेवादार रामपाल व नीटू दुआ सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी शनि देव की पूजा की।

खबरें और भी हैं...