कर्नाटक में सबसे बड़े दल के रूप में मिली जीत : हजवाना
पूंडरी | भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाणा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में मिली जीत से भाजपा की 2019 के चुनाव में भी जीत निश्चित है। प्रधानमंत्री केे कुशल नेतृत्व में भारत चार वर्ष में महाशक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है। मौके पर सतपाल चुघ, विनोद बंसल, देवेंद्र पांचाल, विनोद बंसल, जितेंद्र राणा, तेलू ढुल, श्रवण सिंगला, प्रदीप राणा, प्रभात गोयल, स. बूटा सिंह, जगीर सैन, कृष्ण शर्मा, बलविंद्र हजवाणा, श्याम लाल गर्ग, अमन बरसाना, सुखदेव शर्मा, करनैल सिंह, कर्मजीत, विष्णु शर्मा, राकेश पिलनी, महेंद्र ढुलयाणी व केहर सिंह भी मौजूद रहे।