पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्रह्मचारियों ने वुशु प्रतियोगिता में जीते 5 गोल्ड

ब्रह्मचारियों ने वुशु प्रतियोगिता में जीते 5 गोल्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुकुल पूंडरी के ब्रह्मचारियों ने जिला वुशु प्रतियोगिता में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर व 5 कांस्य पदक जीते। गुरुकुल प्रधानाचार्य अमित जे आर्य ने बताया कि कैथल दर्शन एकेडमी में हुई 17वीं जिला वुशु प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग में गुरुकुल की 18 सदस्यीय टीम ने भाग लिया था। जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 28 से 32 किलो. वर्ग में अनिकेत ने स्वर्ण, रितिक ने रजत व साहिल ने कांस्य पदक, 48 किलो. वर्ग में आकाश ने रजत, 56 किलो. वर्ग में योगेश ने स्वर्ण, अभिजीत ने कांस्य पदक, 60 किलो. वर्ग मेंं आदित्य व भौमिक ने रजत व रजत ने कांस्य पदक, 70 किलो. वर्ग में प्रिंस ने स्वर्ण, 75 किलो. वर्ग में अनिकेत ने कांस्य, 80 किलो. वर्ग में अंकित व हंजित ने स्वर्ण, लकित व देवेंद्र ने रजत और देवव्रत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता ब्रह्मचारियों को हरियाणा वुशु संघ के सचिव दीपक लोट व सरकारी कोच रीटा रानी द्वारा शील्ड व पदक देकर सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुकुल के 6 ब्रह्मचारियों का ट्रायल के लिए भी चयन किया गया। गुरुकुल मेंं पहुंचने पर समन्वयक राजेश कुमार, गुरुकुल प्रबंधक की तरफ से प्रहलाद राणा व विकास कौशिक द्वारा ब्रह्मचारियों व कोच तनुज आर्य का स्वागत कर सम्मान किया गया।

6 का राज्य स्तरीय टीम के लिए ट्रायल

पूंडरी | विजेता ब्रह्मचारियों के साथ गुरुकुल स्टाफ।

खबरें और भी हैं...