पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वामी ब्रह्मानंद के महानिर्वाण दिवस पर शिविर में किया 268 यूनिट रक्तदान

स्वामी ब्रह्मानंद के महानिर्वाण दिवस पर शिविर में किया 268 यूनिट रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु ब्रह्मानन्द सेवा समिति की ओर से गुरु के निर्वाण दिवस पर नई अनाज मंडी पूंडरी में 7वां रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 268 यूनिट रक्तदान किया गया। शुभारंभ जिला परिषद कुरुक्षेत्र के चेयरमैन गुरदयाल सुनेहड़ी व जिला परिषद करनाल के चेयरमैन प्रतिनिधि संजय मेहला ने किया।

अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन व समिति अध्यक्ष समरदीप बरसाना और शिविर में मुख्य रूप से रोड महासभा के पूर्व प्रधान नसीब कारसा, वरिष्ठ उप-प्रधान राज किशन कौल, सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया, नगरपालिका चेयरमैन महाबीर सिंह, कांग्रेस नेत्री सुनीता बतान, मेहर सिंह कलामपुरा, पालाराम रोड, रणदीप कौल जिला पार्षद, भाग सिंह खनौदा, सुरजीत पबनावा, प्रेम शाहपुर, प्रदीप चौधरी, प्रदीप कलतगडिया व बलकार गोलन ने भाग लिया। रेड क्रॉस सोसाइटी कैथल के सहयोग से लगाए गए शिविर में संबोधित करते हुए चेयरमैन गुरुदयाल ने कहा की गुरु ब्रह्मानन्द सेवा समिति गुरु की शिक्षाओं और विचारों को नि:स्वार्थ आगे बढ़ा रही है।

ब्लड डोनेट करने वाले को नहीं होता कैंसर : समरजीत : प्रधान समरजीत ने कहा कि एक रिसर्च के मुताबिक नियमित ब्लड डोनेट करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा कम होता है।18 से अधिक उम्र के स्त्री व पुरुष जिसका वजन 50 किलोग्राम से अधिक हो एक वर्ष में 3 से 4 बार ब्लड डोनेट कर सकता है। प्रधान समरदीप बरसाना, अनिल कौल, विजय चूहडमाजरा, सुनील पबनावा, संदीप चौधरी, दीपन बाकल, पवन ढाकला, शशि मैहला, अशोक मूंदडी, अमनदीप व नरेश भी मौजूद रहे।

पूंडरी | रक्तदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित करते मुख्यातिथि।

खबरें और भी हैं...