पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सप्तमी पर देवी मंदिर के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सप्तमी पर देवी मंदिर के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी | सप्तमी पर फतेहपुर स्थित माता मनसा देवी मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी देवेंंद्र शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह की सप्तमी, अष्टमी व चौदस को यहां पर आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने यहां आते हैं। चैत्र व अश्विनि मास के समापन पर साल में 2 बार यहां विशाल मेला लगता है। इसमें देश के कोन-कोने से श्रद्धालु माता की पूजा करने आते हैं। इसके अलावा सुबह शाम यहां पर सत्संग होता है। माता मनसा देवी तीर्थ फतेहपुर सभा के सदस्य संजीव वालिया ने बताया कि माता मनसा देवी का मंदिर वर्षों से यहां पर स्थापित है।

खबरें और भी हैं...