पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • संपतचक में बिना निबंधन के मिले चार नर्सिंग होम

संपतचक में बिना निबंधन के मिले चार नर्सिंग होम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संपतचक बाजार में शुक्रवार की बीडीओ और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी की टीम द्वारा विभिन्न नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड व जांच केंद्रों की जांच की गई। एकाएक हुए इस जांच से बाजार में हड़कंप मच गया। कुछ केंद्रों के संचालक केंद्र का शटर बंद कर फरार हो गए। इस दौरान केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बीडीओ कुंज बिहारी सिंह ने बताया कि जांच में नर्सिंग होम समेत 4 केंद्रों का निबंधन नहीं था, जिसकी रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपी जाएगी। बंद पड़े केंद्रों की भी छानबीन की जा रही है।

फतुहा व बख्तियारपुर

में टीम ने की जांच
फतुहा| शुक्रवार को शहर के अल्ट्रासाउंड जांच केंद्रों की बीडीओ राकेश कुमार ने जांच की। वहीं बख्तियारपुर में शुक्रवार को बीडीओ एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच पड़ताल की।

खबरें और भी हैं...