पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान
पुनपुन। पुनपुन के पकड़ी में घरेलू कलह के कारण एक पति ने फांसी लगा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पकड़ी निवासी 45 वर्षीय मृतक मंटू कुमार का पुनपुन में ही मिठाई की दुकान चलाता है। वह पकड़ी में ही किराए के मकान में अपने दो बच्चों व प|ी के साथ रहता है। शुक्रवार की रात उसका अपनी प|ी से किसी बात पर कहासुनी हो गए। धीरे-धीरे बात बढ़ती चली गई । इस दौरान मंटू अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह लोगो ने किसी तरह दरवाजा खोला तो मंटू का शव फंदे से झूल रहा था। पुनपुन थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।