पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पुनपुन मेें तंत्र मंत्र करने का आरोप लगा वृद्धा को जिंदा जलाने का प्रयास

पुनपुन मेें तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगा वृद्धा को जिंदा जलाने का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुनपुन के मदारपुर गांव में एक वृद्धा पर कुछ लोगों ने तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसे कमरे में बंद कर जलाने की कोशिश भी की गई। शोरगुल होने पर ग्रामीण जमा हो गए तब महिला की जान बच सकी। इस संबंध में पीड़ित महिला फूलन देवी ने गांव के महेश, शनि, शिवनाथ, महेश सहित 6 लोगों के खिलाफ पुनपुन थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, वृद्धा पर गांव के कुछ लोग तंत्र-मंत्र का आरोप लगाते रहते थे।

सभी आरोपी सोमवार की देर रात महिला के घर के बाहर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। जब दरवाजा नहीं खोला गया तो सभी ने उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया और जबरन घर मे घुस कर महिला को पीटने लगे। जब महिला को बचाने उसके पति और पुत्र आए तो उन्हें पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया गया। उसके बाद महिला को वे लोग पकड़कर ले गए और एक आरोपी ने उसे अपने घर में कैद कर लिया। इस दौरान उनके द्वारा महिला को जलाने की कोशिश भी गई। पुनपुन के थानाप्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी फरार हैं।

खबरें और भी हैं...