पुष्कर में लड़खड़ाई पेयजल व्यवस्था
पुष्कर|गर्मी की दस्तक के साथ ही पुष्कर में पेयजल संकट गहराने लग गया है तथा लोगों में पीने के पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मच रही है। दिनों दिन बढ़ती पेयजल समस्या से शहर वासियों में रोष है। पुष्कर में बीते 10 दिनों से पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। बीसलपुर परियोजना से जुड़ा होने के बावजूद पुष्कर वासियों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उधर जलदाय विभाग के एईएन एसके माथुर ने बताया कि बीसलपुर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से शनिवार को भी देर शाम तक पुष्कर में पानी नहीं पहुंच सका।