जांगिड़ ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह आज
पुष्कर|अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा शाखा पुष्कर के तत्वावधान में रविवार को पारीक आश्रम में समाज का सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। महासभा के अध्यक्ष सुरेश कुमार आसलिया ने बताया कि समारोह में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय प्रधान रविशंकर शर्मा एवं राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष लखन शर्मा का अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही महासभा की शाखा सभा पुष्कर की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक भी होगी।