भाजपा, कांग्रेस समेत दलित संगठनों ने किया डॉ. अंबेडकर को याद
पुष्कर | पुष्कर में शनिवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर अंबेडकर सर्किल पर दिन भर भाजपा, कांग्रेस समेत दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहा। सभी ने अलग-अलग समय पहुंच कर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा से याद किया।
शनिवार की शाम को भाजपा की ओर से अंबेडकर सर्किल पर संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य एवं पालिकाध्यक्ष कमल पाठक की अध्यक्षता में डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पुष्कर समेत आस-पास के गांवों के कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रावत ने संविधान निर्माता की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
भाजपा
कांग्रेस
आयोजन में शामिल हुए ये जनप्रतिनिधि
भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, पालिका उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत, पार्षद महेश पाराशर, शिवस्वरूप महर्षि, मंजू बाकोलिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस की ओर से पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ के मुख्य आतिथ्य में अंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इंसाफ अली, मंजू कुर्डिया, बाबूलाल दग्दी, ताराचंद गहलोत आदि उपस्थित रहे।