सोमवती अमावस्या... पुष्कर सरोवर में विशेष स्नान आज
पुष्कर | सोमवार को वैशाख के बड़े माह की सोमवती अमावस्या का पुष्कर सरोवर में विशेष धार्मिक स्नान होगा। सोमवती स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुष्कर पहुंच रहे हैं। कई धर्मप्रेमी बंधुओं ने रविवार को भी सरोवर में डुबकी लगाई। तीर्थनगरी में दिनभर घाटों, बाजारों व मंदिरों में खास चहल-पहल रही। वैशाख माह में सोमवती अमावस्या का संयोग लंबे अरसे बाद बना है। इस दिन पुष्कर सरोवर में स्नान करने का विशेष धार्मिक महत्व है। सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त के बीच स्नान शुरू होगा। अमावस्या सुबह करीब 7.30 बजे तक ही रहेगी, लेकिन सरोवर में दिनभर स्नान का सिलसिला जारी रहेगा।