पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रजापति समाज के 43 जोड़ों का विवाह 18 को

प्रजापति समाज के 43 जोड़ों का विवाह 18 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय श्री यादेमाता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर के तत्वावधान में 18 अप्रैल को गुर्जर धर्मशाला में आयोजित होने वाले समाज के छठे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 43 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सम्मेलन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को समिति की बैठक पूनाराम पोटर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर प्रभारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर एडवोकेट जीतमल, ओमप्रकाश, सीताराम, हरिनारायण, छीतर, जीवनराम, प्रताप, प्रहलाद, किशनलाल आदि समाजबंधु उपस्थित थे। समिति के सचिव मांगीलाल प्रजापति ने बैठक का संचालन किया।

खबरें और भी हैं...