पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कच्चे मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

कच्चे मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नजदीकी ग्राम नांद स्थित फगोडिय़ों की ढाणी के पास खेत में बने कच्चे मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान नगदी, बिजली उपकरण, अनाज समेत लाखों रुपए का घरेलू सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार फगोड़िया की ढाणी निवासी गोगा राम जाट के कच्चे मकान में मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी व मिट्टी डाल कर आग पर काबू किया। इससे पहले कच्चे मकान में रखा अनाज, कपास, लेपटॉप, एलईडी, फ्रीज, होम थियेटर, कपड़े, आवश्यक दस्तावेज, नगदी समेत लाखों रुपए का घरेलू सामान जल गया।

खबरें और भी हैं...