पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाराशर जयंती पर पुष्कर सरोवर का दुग्धाभिषेक

पाराशर जयंती पर पुष्कर सरोवर का दुग्धाभिषेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर. पाराशर जयंती पर पुष्कर सरोवर का दुग्धाभिषेक व पूजन करते समाज बंधु ।

सिटी रिपोर्टर| पुष्कर

पुष्कर में पाराशर ब्राह्मण समाज की ओर से मंगलवार को महर्षि पाराशर जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य गऊघाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच समाज के महिला-पुरुषों ने सरोवर का दुग्धाभिषेक कर समाज की तरक्की व खुशहाली की कामना की। सविता पाराशर ने बताया कि इससे पूर्व आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वेद विद्वान ठाकुर प्रसाद पाराशर ने पाराशर ऋषि की वंशावली व उनके द्वारा रचित ग्रंथों से समाज बंधुओं काे अवगत कराया। वेद पाठी बालकों ने भजन कीर्तन एवं पाराशर जी की आरती प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, तीर्थ गुरू पुष्कर पुरोहित संघ ट्रस्ट के संयोजक श्रवण पाराशर, भागवताचार्य पं. रूप चंद पाराशर, स्वरूप नारायण पाठक, अरुण बाबू, प्रेम चंद मासा, राजकुमार पाराशर, दीनदयाल पाराशर, दिनेश पाराशर, नारायण शंकर, हरी प्रसाद, गजेंद्र भाटी, रवि बाबा, राधे-राधे समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी पाराशर, महिला मंडल की संतोष मुखिया, तेज प्रभा समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...