पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्र भेज कर पीएम व सीएम को बताई सरोवर की दुर्दशा

पत्र भेज कर पीएम व सीएम को बताई सरोवर की दुर्दशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर|पुष्कर सरोवर के घटते जल स्तर को लेकर सामाजिक कार्यकर्त्ता अरुण पाराशर ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र ब्रह्म सरोवर की हो रही दुर्दशा से रू-ब-रू कराया। साथ ही सरोवर के अस्तित्व को बचाने के लिए सरोवर में 12 माह पर्याप्त निर्मल जल भरा रहने की योजना बनाने की मांग की। पाराशर ने पत्र में बताया कि सरोवर में पहाड़ों से आने वाले वर्षा के जल की कमी व अवैध रूप से अति जल दोहन की मार झेल रहे पुष्कर सरोवर में मात्र दो फीट पानी बचा है। लाखों जल जीवों का जीवन संकट में हो गया है। पानी की कमी रही तो बैशाख माह व आगे आने वाले अधिक मास में लाखों तीर्थ यात्री स्नान व पूजा तर्पण कैसे कर पाएंगे। पत्र में बताया गया कि सरोवर के सभी 19 कुंड भी खाली पड़े हैं। इनकी नियमित सफाई नहीं होने से वे दुर्गंध मार रहे है।

खबरें और भी हैं...