अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अनशन
पुष्कर|नगर पालिका की बेशकीमती जमीन को बार-बार तकाजा करने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से आक्रोशित सांसी समाज मानव कल्याण समिति के वृद्ध अध्यक्ष श्यामलाल मालावत मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गया। मालावत का आरोप है कि श्यामा हॉस्पिटल के पीछे नगर पालिका की बेशकीमती जमीन पर मोहन लाल समेत दो जनों ने अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार मांग की गई। आमरण अनशन के दौरान पालिका के ईओ विकास कुमावत ने वृद्ध मालावत की मांग पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उधर मालावत ने ईओ से कहा कि अतिक्रमण नहीं हटाए जाने तक अनशन जारी रहेगा।