पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर भवन का शिलान्यास आज

अंबेडकर भवन का शिलान्यास आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| नगर पालिका की ओर से शनिवार को विश्राम स्थली में अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। पालिका के अधिशाषी अधिकारी विकास कुमावत ने बताया कि इस मौके पर शाम 4 बजे विश्राम स्थली परिसर में प्रस्तावित अंबेडकर भवन का संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत एवं पालिकाध्यक्ष कमल पाठक भूमि पूजन कर शिलान्यास करेंगे।

अंबेडकर की राह पर चलने की शपथ: अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अंबेडकर सर्किल पर दीपदान किया गया। कार्यक्रम प्रवक्ता जगदीश कुर्डिया ने बताया कि शाम करीब 7 बजे पूर्व पालिकाध्यक्ष अन्नी देवी उदय, मंजू कुर्डिया, पार्षद सुखराम मट्टू, चांदमल उदय, राधेश्याम नागौरा, पुखराज उदय, गोपाल तिलोनिया, श्री निवास नागौरा, गोरी शंकर गुरावा, शंभू चौहान, प्रेमप्रकाश बाकोलिया समेत विभिन्न प्रबुद्ध नागरिकों व अनुसूचित जाति, जनजाति बंधुओं ने अंबेडकर सर्किल पर दीपदान कर अंबेडकर के बताए गए रास्ते पर चलने की शपथ ली।

खबरें और भी हैं...