पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरोवर में पानी डालने से मछलियों को जीवन

सरोवर में पानी डालने से मछलियों को जीवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर सरोवर में टैंकरों से फव्वारे के रूप में डाले आ रहे पानी से सरोवर में दम तोड़ रही मछलियों को जीवन दान मिल गया। आलम यह है कि एक ही दिन में सरोवर में मरने वाली मछलियों की संख्या में काफी गिरावट आ गई है।

पालिका के सफाई निरीक्षक फतह सिंह गौड़ ने बताया कि गर्मी के तेवर बढ़ने के साथ ही सरोवर का जल स्तर तेजी से घटने लगा है तथा पानी की कमी के कारण ऑक्सीजन में भी कमी आई है। इसका सीधा असर सरोवर में विचरण करने वाले जल जीवों पर पड़ा है। प्रतिदिन सरोवर में ऑक्सीजन व पानी की कमी के कारण बड़ी संख्या में मछलियां दम तोड़ रही है। मछलियों के प्राणों की रक्षार्थ सरोवर में टैंकरों से फव्वारे के रूप में अतिरिक्त पानी डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 5 टैंकरों से पानी डाला गया तथा शुक्रवार को 13 टैंकर पानी सरोवर में डाला गया। इसके अलावा एक दमकल से भी फव्वारा चला कर सरोवर में पानी डाला गया। इससे सरोवर के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ी है तथा जल प्रदूषण कम हुआ है। सरोवर में मरने वाली मछलियों की संख्या में कमी आई है। शुक्रवार को ब्रह्मा मंदिर व्यापार संघ की ओर से 5 टैंकर पानी सरोवर में डाला गया।

पुष्कर. सरोवर में पानी डालते हुए।

खबरें और भी हैं...