पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर भवन निर्माण के चिह्नित स्थान का विरोध

अंबेडकर भवन निर्माण के चिह्नित स्थान का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर में प्रस्तावित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का निर्माण शनिवार को शिलान्यास व भूमि पूजन के साथ शुरू होगा। लेकिन नगर पालिका की ओर भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित गए स्थान को लेकर दलित समाज में रोष उत्पन्न हो गया है। आक्रोशित दलित समाज के लोगों अंबेडकर भवन दलित बाहुल्य क्षेत्र में बनाने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया है।

सरकार ने अपने सालाना बजट में सभी स्थानीय निकाय क्षेत्र में अंबेडकर भवन निर्माण की घोषणा की थी। इसकी अनुपालना में पुष्कर नगर पालिका बोर्ड की गत दिनों आयोजित साधारण सभा की बैठक में विश्राम स्थली में भवन निर्माण करने का निर्णय किया गया।

चिह्नित भूमि पर शनिवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर भवन निर्माण का शिलान्यास व भूमि पूजन किया जाना है। इसकी भनक लगते ही दलित समाज के लोग लामबंद हो गए तथा बैठक आयोजित कर दलित बाहुल्य क्षेत्र की जगह केशव नगर स्थित विश्राम स्थली में अंबेडकर भवन का निर्माण कराने पर आपत्ति जताई।

दलित प्रतिनिधियों का कहना है कि केशव नगर में अंबेडकर भवन अनुपयोगी साबित होगा। भवन दलित बाहुल्य क्षेत्र में ही बनना चाहिए।

बैठक में उपस्थित दलित समाज के लोगों ने पालिका प्रशासन को अंबेडकर भवन का निर्माण उनकी आपत्ति के बावजूद का केशव नगर में कराए जाने की स्थिति में जमकर विरोध करने की चेतावनी दी है। साथ ही इस मुद्‌दे पर तुरंत समाधान की मांग की गई। अंबेडकर सेवा समिति के बैनर तले आयोजित बैठक में चांदमल उदय, पूनम चंद परसोया, पुखराज उदय, कन्हैयालाल मौर्य, जगदीश कुर्डिया, राधेश्याम नागौरा, पार्षद सुखराम मट्टू, प्यारेलाल, हनुमान खोरवाल, गोपाल तिलानिया सहित अनेक समाज बंधु मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...