आग लगने से दो मवेशी जिंदा जले, 3 लाख का नुकसान
पुष्कर | नजदीकी ग्राम बड़ी होकरा में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो झोपडिय़ां जल कर राख हो गई तथा झोपडिय़ों में बंधे दो मवेशी जिंदा जल गए व एक बकरी गंभीर रूप से झुलस गई। अनाज, कुट्टी व खाखला आदि सामान आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित लाल चंद ने बताया कि आगजनी में तीन बोरी गेंहू, धनियां, खाखला, कुट्टी समेत करीत तीन लाख रुपए का सामान भी जल कर राख हो गया। सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे ग्राम होकरा स्थित भंवर सिंह पैलेस के सामने रहने वाले लालचंद रावत की दो झोपडिय़ों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता आग को काबू में किया। इससे पहले एक पाड़ा व एक भैंस जिंदा जल गए।