पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशुल्क दवा योजना के बहिष्कार से परेशान

निशुल्क दवा योजना के बहिष्कार से परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर|राजस्थान की करीब 6 हजार पशु चिकित्सा संस्थाओं में सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पशुधन निशुल्क आरोग्य दवा योजना का बहिष्कार किए जाने से जानवरों की जान खतरे में है। पशुपालक ऊंचे दामों पर बाजार से दवाएं खरीदने के लिए मजबूर है। विभिन्न मांगों को लेकर पशु चिकित्सा कर्मचारियों ने पशुओं के इलाज के लिए संचालित पशुधन निशुल्क आरोग्य दवा योजना का गत 16 मार्च से बहिष्कार कर रखा है। कर्मचारियों में इस बात को लेकर रोष है कि आंदोलन हुए एक माह बीतने के बावजूद सरकार ने समस्या समाधान नहीं किया है। राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सैनी ने बताया है कि गत 26 फरवरी को विधानसभा पर दिए गए प्रदेशव्यापी धरने पर संघर्ष समिति ने संघ की 11 सूत्री मांगों का निराकरण नहीं होने पर दवा योजना के बहिष्कार की घोषणा की थी है।

खबरें और भी हैं...