परदेसी बाला ने मनमोहक मुद्रा में किया विरासत को सलाम
पुष्कर | बुधवार शाम जयपुर घाट पर विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति प्रचारक अशोक टाक की ओर से प्रदर्शनी सजाई गई। जिसमें पुष्कर के पुराने दस्तावेज मेले का 1919 का फरमान, पोस्ट कार्ड, कसीदा के सामान समेत कई एंटीक सामान सजाए गए। इस मौके पर राजस्थानी परिधान में सजी विदेशी युवती गैजल ने आकर्षक नृत्य कर उपस्थित देशी-विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया। फोटो | भीकम शर्मा