पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यटन विभाग को हादसे का इंतजार

पर्यटन विभाग को हादसे का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| नगर पालिका के ठीक सामने स्थित प्राचीन राम-लक्ष्मण मंदिर में हृदय योजना के तहत कराए जा रहे रंग-रोशन व जीर्णोद्धार कार्य के लिए बांस व बल्लियों से बनाया गया स्थायी मचान अधर झूल रहा है। यहां गंभीर हादसे का अंदेशा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर रोष है कि बार-बार तकाजा करने के बावजूद अधर में झूल रहे मचान को दुरुस्त नहीं किया गया है। काम भी काफी दिनों से बंद है। हृदय योजनांतर्गत लाखों रुपए के कार्य कराए जा रहे हैं। सभी कार्य अधिकारियों व इंजीनियरों की लापरवाही के कारण धीमी गति से चल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...