महेंद्र सिंह कड़ैल, आशा भांबी व राज नरुका सम्मानित
जयपुर रविंद्र रंगमंच में पंचायती राज व ग्रामीण विकास द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वच्छता में अच्छा कार्य करने के फलस्वरूप स्वच्छता चैंपियन के रूप में कड़ैल सरपंच महेंद्र सिंह को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
समारोह में पंचायत राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी एसीएस सुदर्शन सेठी व स्वच्छता निदेशक आरुषि मलिक कार्यक्रम में मौजूद थे। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री से सम्मानित ग्राम पंचायत कड़ेल की आशा भांबी को भी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास द्वारा सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ग्रामीण सनोद ग्राम पंचायत की सरपंच राज नरुका तथा सचिव तारा घोसल्या को उत्कृष्ट कार्य तथा सर्वाधिक पट्टा वितरण के लिए पुरस्कार दिया गया।
पंचायतीराज व ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से जयपुर में रविंद्र मंच पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता चैंपियन के रूप में कड़ेल ग्राम पंचायत सरपंच महेंद्र सिंह और आशा भांबी को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।