पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तपती धूप में हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर में लगाई डुबकी

तपती धूप में हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर में लगाई डुबकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर|ज्येष्ठ माह की पावन अमावस्या के उपलक्ष्य में मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई तथा मंदिरों के दर्शन कर पुण्य कमाया। वहीं बुधवार से पुष्कर सरोवर में अधिक मास स्नान शुरू होगा। यह स्नान आगामी एक महीने तक चलेगा। इस दौरान पुष्कर सरोवर में स्नान कर दान-पुण्य करने का विशेष धार्मिक महत्व है। अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहते है और यह प्रत्येक तीन साल के अंतराल से आता है। मंगलवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त के बीच शुरू हुआ अमावस्या का स्नान देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने तेज धूप के बावजूद सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई तथा मंदिरों के दर्शन किए। धर्मप्रेमियों की भीड़ के कारण दिन भर बाजारों में खासी चहल पहल रही। वहीं, ब्रह्मा मंदिर मार्ग पर दो महिला यात्रियों की अज्ञात चोर सोने की चेन तोड़ ले गए।

खबरें और भी हैं...