महिलाओं ने किया वट सावित्री का पूजन
पुष्कर|मंगलवार को वट अमावस्या के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने ब्रह्मा मंदिर के नीचे वट सावित्री का पूजन कर अपने सुहाग के दीर्घ आयु होने की कामना की। पति के दीर्घ आयु की चाहत में मंगलवार को सावित्री के प्रतीक वट वृक्ष पर पूजन के लिए दिन निकलने के साथ ही विवाहिताओं का तांता लग गया। अल सुबह से शुरू हुआ पूजन का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।