पुष्कर सरोवर के विभिन्न घाटों पर तीर्थ यात्रियों की सुविधार्थ निर्मित जल कुंडों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। शीघ्र ही सरोवर के मध्य स्थित ऐतिहासिक छतरी की भी दशा सुधरेगी।
नगर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक की पहल पर पुष्कर सरोवर के जीर्णशीर्ण घाटों, जल कुंडों व छतरी की मरम्मत का कार्य केंद्र सरकार की प्रसाद योजना में शामिल किया गया है। आरटीडीसी की देखरेख में ठेकेदार ने घाटों पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। बताया गया है कि 7 में से 5 जीर्णशीर्ण जल कुंडों की मरम्मत की गई है।
बाकी कुंडों व घाटों की मरम्मत की जा रही है। अमूमन सभी कुंड लीकेज हो गए। जिससे कुंडों में पानी का ठहराव नहीं हो रहा है। सभी कुंडों की फर्श भी पक्की की जा रही है। शनिवार को यज्ञ घाट के कुंड की मरम्मत शुरू की गई है। बताया गया है कि घाटों व जल कुंडों की मरम्मत के साथ-साथ सरोवर के मध्य स्थित ऐतिहासिक छतरी की भी मरम्मत की जाएगी। यह छतरी पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो रखी है।
पुष्कर सरोवर के यज्ञ घाट पर जलकुंड की मरम्मत करते श्रमिक व जीर्णशीर्ण छतरी।