पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानसून से पूर्व पालिका ने शुरू की फीडर की सफाई

मानसून से पूर्व पालिका ने शुरू की फीडर की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर | मानसून से पहले नगर पालिका प्रशासन ने पुष्कर सरोवर में वर्षा जल की आवक के रास्तों में बने पक्के फीडरों की जेसीबी के सहयोग से सफाई शुरू करवा दी है। पालिका के सफाई निरीक्षक फतह सिंह गौड़ ने बताया कि पालिकाध्यक्ष कमल पाठक के निर्देश व ईओ विकास कुमावत के आदेशों की पालना में सोमवार से सरोवर के फीडरों की सफाई शुरू की गई है। सोमवार को पहले दिन जेसीबी मशीन व ट्रैक्टरों की सहायता से सावित्री फीडर की सफाई की गई। मंगलवार को सावित्री फीडर के अलावा दूसरे फीडरों की भी सफाई करायी जाएगी। गौड़ ने बताया कि फीडरों में जमा गंदगी बरसाती पानी के साथ सरोवर में बहकर नहीं आए इसके लिए फीडर की सफाई करायी जा रही है।

खबरें और भी हैं...