पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले दिन 3 भूखंडों की नीलामी से पालिका को 83.30 लाख की आय

पहले दिन 3 भूखंडों की नीलामी से पालिका को 83.30 लाख की आय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर | नगर पालिका प्रशासन ने पुष्कर की पत्रकार कॉलोनी में रिक्त भूखंडों की नीलामी शुरू कर दी है। पालिका ने सोमवार को पहले दिन तीन दो-दो सौ वर्ग गज के तीन आवासीय भूखंडों की नीलामी की। जिससे पालिका को 83 लाख 30 हजार रुपए की आमदनी हुई है।

पालिका के ईओ विकास कुमावत ने बताया कि पत्रकार कॉलोनी में सोमवार को प्लाट नंबर 28,29 व 30 की नीलामी के लिए कॉलोनी में कैंप लगाया गया। सुबह 11 बजे से कैंप शुरू हुआ तथा शाम 4 बजे तक 3 भूखंड नीलाम किए गए। सर्वाधिक 13950 रुपए वर्ग गज की दर से भूखंड संख्या 28 बेचा गया। जबकि भूखंड संख्या 29 न्यूनतम 13850 रुपए वर्ग गज की दर से बिका। 2-2 सौ वर्ग गज के तीनों भूखंडों की नीलामी से पालिका को 83 लाख 30 हजार रुपए की आय हुई है। तहसीलदार विमलेंद्र राणावत की मौजूदगी में तीनों भूखंडों की बारी-बारी से बोली लगाई गई। बताया गया है कि 23 मई को भूखंड संख्या 31, 32 व 36 की नीलामी की जाएगी। जबकि 25 मई को 5 और भूखंडों की बोली लगाई जाएगी। इनमें 2 कॉर्नर प्लाट भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...