पुष्कर|पुष्कर में पुलिस की गश्त के बावजूद बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। बीते एक सप्ताह में अज्ञात चोर तीन मोटर साइकिलें चुरा ले गए। बीती रात नजदीकी ग्राम देवरा बांसेली में चोरों ने दो मोटर साइकिल चोरी करने का प्रयास किया। इनमें से एक बाइक में पेट्रोल नहीं होने के कारण वे उसे छोड़ गए। जबकि राधेश्याम सिंगोदिया की बाइक चुरा कर फरार हो गए। इसके अलावा चोर दो मोबाइल भी चुरा ले गए। सुबह जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी खंगाल कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।