वृद्ध व असहाय की सेवा करना समाज का धर्म : संत कृष्णानंद
पुष्कर|विश्व मित्र जन सेवा समिति व आनंदम् के संस्थापक संत कृष्णानंद महाराज ने समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धाश्रम के प्रवासी वृद्वजनों की कुशलक्षेम पूछा तथा प्रति वृद्ध को 400 रुपए की मासिक पेंशन वितरित की। इस अवसर पर संत कृष्णानंद महाराज ने अपने उपदेश में कहा कि असहाय, वृद्धजन, बीमार व्यक्ति तथा दिव्यांगजन की सहायता व सेवा करना समाज का धर्म है। मानव सेवा से बड़ा कोई कर्म नहीं है। इस दौरान संस्था के ट्रस्टी आर.एस. निर्वाण, जादूगर हैरती, सुशीला देवी, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।