पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘अधिकारी जनसेवा की भावना से जनसमस्या का समाधान करें’

‘अधिकारी जनसेवा की भावना से जनसमस्या का समाधान करें’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्ती ग्राम देवनगर में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किया गया। शिविर को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं के समाधान करने के लिए समय समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसेवा की भावना से काम कर आम जन की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। जिला प्रमुख वंदना नोगिया, प्रधान अशोक रावत ने भी शिविर को संबोधित किया। कैंप में मुख्य रूप से पेयजल समस्या का मुद्दा छाया रहा। अतिथियों ने शीघ्र ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। शिविर में एसडीएम विष्णु गोयल, जिला परिषद सदस्य मदन सिंह रावत, देवनगर उप सरपंच महेंद्र सिंह राजावत, तहसीलदार विमलेंद्र राणावत, नायब तहसीलदार मनीषा बेरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे जहां उनकी समस्याओं निस्तारण किया गया।

खबरें और भी हैं...