मुक्तिधाम की चारदीवारी समेत लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण
पुष्कर|नजदीकी ग्राम बांसेली में बुधवार को संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत एवं जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने माली समाज के मुक्ति धाम की चार दीवारी समेत कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत व जिला प्रमुख नोगिया ने ग्राम कोठी, देवरा, डेर बांसेली क्षेत्र के माली समाज के मुक्तिधाम में विधायक कोष से स्वीकृत तीन लाख की लागत से निर्मित चार दीवारी का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम डेर में प्राथमिक स्कूल के नवनिर्मित कमरे का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिलान्यास तथा बांसेली तिराहे से डेर तक निर्मित सुधाबाय लिंक रोड समेत करीब 80 लाख के विकास कार्याे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख नोगिया ने मुक्तिधाम के रास्ते में सीसी ब्लॉक लगाने व पीसांगन के प्रधान अशोक रावत ने बरामदा निर्माण के लिए 3.50 लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मदन सिंह रावत, देवनगर उप सरपंच महेंद्र सिंह राणावत, तिलोरा सरपंच प्रकाश कंवर, पंचायत समिति सदस्य लालचंद उबाना, आशीष पाराशर, पुष्कर भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी व घनश्याम भाटी आदि अतिथि के रूप में मौजूद थे। माली समाज की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।