सर्वोत्कृष्ट ब्राह्मण की तलाश में जुटे दिलीप व जगन्नाथ
पुसौर | परशुराम प्रकटोत्सव कार्यक्रम बरमकेला व पुसौर तहसील के संयुक्त तत्वावधान में 19 अप्रैल को आयोजित होगा। कार्यक्रम में इस वर्ष दोनों तहसील से एक-एक सर्वोत्कृष्ट वरिष्ठ ब्राह्मण का चयन किया जाकर उन्हें सम्मानित किया जाना है। इस आशय से पुसौर तहसील के बिप्र समुदाय से सर्वोत्कृष्ट वरिष्ठ ब्राह्मण चयन करने का भार दिलीप पाण्डेय को दिया गया है और बरकेला क्षेत्र से जगन्नाथ पाणिग्राही को दिया गया है।