बरसात के पूर्व रोड नहीं बनी तो रुकेगा काम और किसानों को होगा नुकसान
बरसात के पूर्व रोड नहीं बनी तो रुकेगा काम और किसानों को होगा नुकसान
पुसौर | तहसील मुख्यालय पुसौर में बोरोडिपा के पीछे शासकीय भूमि में लगभग एक साल से हाउसिंग बोर्ड द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से कालोनियों का निर्माण कराया जा रहा है उक्त निर्माण कार्य की शुरुआत बरसात के पहले हुई थी और बरसात के कारण उक्त खराब रोड में भी निर्माण एजेंसी ने अपना निर्माण कार्य जारी रखा था। भारी वाहनों का आवागमन नहीं होने से उक्त रोड की स्थिति लगभग ठीक थी, लेकिन अब चूंकि भारी वाहन के जरिए निर्माण स्थल पर ईट बालु गिट्टी छड सीमेंट आदि यहां पहुंचाई गई। इस आधार पर संबंधित पगडंडीनुमा रोड और खराब हो गई।