पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीओआई ले मनाई आंबेडकर की जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक ऑफ इंडिया के धनबाद स्थित जोनल कार्यालय के सभागार में बाबा साहब भीम राव अांबेडकर की 127वीं जयंती पर कार्यक्रम का उद्‌घाटन ऑफिसर्स एसोसिएशन के राजेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत व सोच आज के समाज के लिए प्रासंगिकता बन गई है। समाज के उत्थान के लिए उनके सिद्धांत को अपनाना होगा। बिना शिक्षित हुए समाज के विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम को आंचलिक प्रबंधक संजय कुमार, उप आंचलिक प्रबंधक जीतेंद्र कुमार पाठक, भैयाराम प्रसाद, रतन राम रजक आदि ने सम्बोधित किया। इधर गोधर कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक व जनता मज़दूर संघ के संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह उपस्थित हुए। अतिथियों ने भीमराव अांबेडकर के चित्र पर फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में श्रीराम चौरसिया, संजय जायसवाल, संजय चौहान, पार्षद कर्मी देवी, राजा यादव, राजेश प्रसाद आदि थे।

खबरें और भी हैं...