पुटकी की श्रीनगर कॉलोनी में गिरी क्वार्टर की छत
पुटकी | पुटकी में बीसीसीएल की श्रीनगर कॉलोनी में एक क्वार्टर की छत शनिवार की रात को धंस गई। क्वार्टर एना कोलियरी में कार्यरत रसूल अंसारी का है। तीन दिनों पहले वे अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने पैतृक गांव गए थे। शनिवार ने छत गिरने की खबर दी। घर में रखा टीवी, फ्रिज, इन्वर्टर, पलंग और कई अन्य सामान टूट-फूट गए हैं।