पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संडे ड्यूटी में कटौती के विरोध में प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुटकी संडे ड्यूटी में कटौती के खिलाफ शुक्रवार की प्रथम पाली में मजदूरों ने कच्छी बलिहारी 10/12 पिट के प्रबंधन का घेराव करते हुए रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। मैनेजर ललन कुमार, इंजीनियर व सुरक्षा अधिकारी को कोलियरी कार्यालय में ही बंद कर दिया। अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शन के दौरान कोलियरी परिसर का माहौल काफी देर तक गर्म रहा। विदित रहे कि उच्च प्रबंधन के निर्देश के बाद हर कोलियरी प्रबंधन संडे ड्यूटी में कटौती का नया लिस्ट जारी किया है। इसके खिलाफ मजदूर आंदोलनरत है। वहीं खदानों के लगातार घाटे में चलने से बीसीसीएल प्रबंधन संडे ड्यूटी में निरंतर कटौती कर रहा है।

खबरें और भी हैं...