सेंधमारी कर 50 हजार की संपत्ति की चोरी
पुटकी | करकेंद पनशाला के समीप रमेश यादव के आवास में मंगलवार की रात अपराधियों ने सेंधमारी कर 25 हजार रुपये नकद सहित 50 हजार की संपत्ति चुरा ली। रात करीब ढाई बजे घर के पिछले दीवार मे सेंध मारकर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखे नगद 25 हजार रुपये और एक अटैची में रखे कीमती कपड़े, आवश्यक कागजात एवं बैंक पासबुक लेकर चलते बने। घटना के समय घर की महिलाएं सोई हुई थी। घटना की जानकारी घरवालों को सुबह नींद खुलने पर साढ़े चार बजे हुई। पुटकी पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी।