अलाहर गांव में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। गांव की गलियों व सड़कों पर गंदगी पड़ी हुई है। सफाई के लिए पंचायत ने तीन सफाई कर्मचारी रखे हुए हैं। इसके बावजूद गांव में सफाई नाम की कोई चीज नहीं है।
ग्राम सचिवालय में गंदगी फैली हुई है। जगह-जगह जंगली घास खड़ी है। जिस कारण गांव के लोगों में भारी रोष है। गांव अलाहर निवासी प्रवेश कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार, कमल पंच, गुलशन पंच, रमेश कुमार, महेंद्र, वेदप्रकाश व सतपाल ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था न के बराबर है। गलियों व सड़कों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही। नालियों व नालों में गंदगी अटी पड़ी है। गंदगी के कारण गांव में बीमारी फैल रही है। मामले की शिकायत कई बार पंचायत को दी गई। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपनी गलियों व सड़कों की खुद सफाई करते है। सफाई कर्मचारी कई कई दिनों तक गलियों व सड़कों पर फैली गंदगी उठाने नहीं आते। गांव अलाहर के सरपंच गोपाल कृष्ण ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर पंचायत सख्त कदम उठाएगी। गांव के लोग भी साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग करें ताकि गांवों को साफ सुथरा बनाया जा सके।
रादौर | गांव अलाहर के ग्राम सचिवालय में उगी जंगली घास।