पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निलंबित बिजली कर्मचारी बहाल न हुए तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन

निलंबित बिजली कर्मचारी बहाल न हुए तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रादौर | बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किए जाने के मामले को लेकर कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी कार्यालय पर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सब यूनिट प्रधान विनोद कांबोज लक्शीबांस के नेतृत्व में निगम के कर्मचारियों ने दो घंटे हड़ताल रखकर रोष जताया। प्रधान विनोद कांबोज ने कहा कि आठ दिन पहले सबडिविजन नंबर एक पावर हाऊस में अधिकारियों द्वारा जानबूझकर फोरमैन अजमेर सिंह नाहरपुर, लाइनमैन जरनैल सिंह जठलाना व निर्मल सिंह गुमथला को सस्पेंड कर दिया था। जिसको लेकर पिछले आठ दिनों से सब डिविजन एक में कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। उनकी मांग है कि निलंबित किए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए।

खबरें और भी हैं...