पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर के निर्देशों की समीक्षा की गई लोन मेले में 220 ने किया आवेदन

शिविर के निर्देशों की समीक्षा की गई लोन मेले में 220 ने किया आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंड कार्यालय में चिंतन शिविर के अंतर्गत महानिदेशक मानवाधिकार डॉ. केपी सिंह द्वारा 11 अप्रैल व दो मई को आयोजित बैठकों में जो निर्देश दिए गए थे उनकी समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक हुई।

एसडीएम रादौर डॉक्टर पूजा भारती की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक से पहले एसडीएम ने खंड स्तरीय लोन मेला का भी उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार द्वारा किसानों व आम जनता के चलाई जा रहीं योजनाओं व बैंक ऋण संबंधी जानकारी लोगों को दी। इस लोन मेले में खंड सरस्वती नगर के क्षेत्र में सभी बैंकों ने भाग लिया। करीब 220 व्यक्तियों द्वारा ऋण संबंधित जानकारी प्राप्त की गई तथा आवेदन किया गया।

वहीं समीक्षा बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को दिए गए लक्ष्य शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा गया। बैठक में नायब तहसीलदार डॉक्टर जोधाराम, उपमंडल अधिकारी (पंचायती राज) कंवल कुमार भटला व खंड स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

सरस्वती नगर | लोन मेले में उपस्थित लोग।

खबरें और भी हैं...