रादौर | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय लोगों को किलकारी योजना के बारे में जानकारी दी गई। एसएमओ डॉ. विजय परमार, डॉ. पल्लवी व डॉ. सुनील कांबोज मंधार ने कर्मचारियों को योजना के बारे में बताया। डॉ. विजय परमार ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई किलकारी योजना गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी।