रादौर | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एड्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश कुमार जोजवान ने कहा कि एड्स का दुनिया में कोई इलाज नहीं है। यह बीमारी लाइलाज है। इसलिए इससे बचने के लिए हमें सावधान रहना चाहिए और सावधानी को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दुनिया में ढाई करोड़ से अधिक लोग अब तक इस बीमारी से मर चुके हैं। लगभग 4300 लोगों की इस बीमारी से प्रतिदिन मौत हो रही है। हमें सबको इस बीमारी के बारे मे जानकारी देकर जागरूकता लानी होगी तभी हम इस बीमारी से लोगो को बचा सकते है। जिस तेजी से दुनियाभर के लोग इस बीमारी का शिकार होते जा रहे हैं।