रादौर | राष्ट्रीय सैनी समाज एकता संगठन के ब्लॉक प्रधान संदीप सैनी ने भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महात्मा ज्योतिबा फूले को भारत र| दिए जाने की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को भेजे पत्र में कहा कि महात्मा फूले ने देश में एक सामाजिक क्रांति का आगाज करते हुए कई सामाजिक बुराइयों को देश से समाप्त करने का कार्य किया था। न्होंने कहा कि ज्योतिबा फूले एक ऐसे व्यक्तित्त्व के स्वामी हैं जिनसे महात्मा गांधी भी काफी प्रभावित हुए थे और आजादी के बाद उन्होंने ज्योतिबा फूले की प्रतिमा संसद भवन में लगाने की वकालत की थी।