रादौर | ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सरकार ने एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती को आगामी जांच तक निलंबित कर दिया है। सरकार के इस फैसले का ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वागत किया है। समाज के लोगों ने इसके लिए सीएम मनोहरलाल व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा का आभार जताया है। मौके पर ब्राह्मण समाज से लब्बल शर्मा, एनके शर्मा, सतनारायण शर्मा, प्रवेश शर्मा, युवराज शर्मा खुर्दबन, कुलदीप शर्मा संधाली, रामगोपाल शर्मा, पवन शर्मा नाचरौन, कपिल शर्मा, सुमित शर्मा, मुकेश शर्मा, चारूल वशिष्ठ, सतीश शर्मा, संजय शर्मा, सुखबीर शर्मा, आदित्य शर्मा, नवीन शर्मा अलाहर, रामनिवास शास्त्री आदि मौजुद थे।