रादौर | राजकीय प्राथमिक पाठशाला बापौली में सोमवार को मुकंदलाल स्कूल के एनएसएस से जुड़े स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। टीम लीडर प्रियंका के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने स्कूल प्रांगण व उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की। मुख्याध्यापक पवन सचदेवा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से बच्चों में देश व समाज के प्रति सेवा भावना बढ़ती है। मौके पर अध्यापक अशोक कुमार, आंगनबाड़ी वर्कर सर्वजीत कौर हुड्डा, रोशनी देवी, संजली, नीरज, पूजा, प्रवीना, दीक्षा, रविन्द्र, गोविंद उपस्थित थे।