रादौर | ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर के विद्यार्थियों ने सोमवार को गांव अलीपुरा का दौरा किया। सामजिक शिक्षा की अध्यापिका कमलजीत कौर ने बताया कि छठी व सातवीं कक्षा में सामाजिक शिक्षा के अंतर्गत पंचायत और पंचायत के कार्यों के बारे में जानने से संबंधित अध्याय है, जिसके लिए विद्यार्थियों को प्रायोगिक जानकारी देने के उद्देश्य से गांव अलीपुरा ले जाया गया। अलीपुरा के सरपंच रामकुमार ने बच्चों को गांव का दौरा कराने के बाद पंचायत के कार्यों की जानकारी दी। मौके पर पूर्व सरपंच रामपाल, प्रदीप कुमार, चमन लाल सहित गांव के लोग व विद्यार्थी उपस्थित थे।