पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिंद्रा की अगुवाई में युवाओं ने बढ़ चढ़कर शिविर में हिस्सा लिया। उपप्रधान विशाल वर्मा ने शिविर की अध्यक्षता की। इस दौरान मयंक मिक्की, लाभ सिंह फौजी, कुलदीप सिंह, अनिल बैंडी, बंसीलाल, अजय वर्मा, विपुल, महबूब खान, राजीव जैलदार, दीपक जठलाना, अमन फौजी, सौरभ, सुनील, राजीव भी मौजूद थे।

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: बिंद्रा

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को याद किया

युवा कांग्रेसियों की ओर से गुगलों गांव में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जिला परिषद सदस्य राजेश कटारिया की अगुवाई में युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। मौके पर युवा नेता दीपा जोगी, रघुविंद्र सिंह, भीम सिंह, शशि बाल छप्पर, हरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, राजू, अमित वाल्मीकि ने भी पूर्व पीएम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

आधुनिक भारत के निर्माता थे: ढांडा

रादौर| पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कार्यालय में मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीसीसी सदस्य सुरेश ढांडा ने कहा कि राजीव गांधी जैसे महान नेता ने तो कभी हुए और न ही होंगे। राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। मौके पर पूर्व चेयरमैन मास्टर शेर सिंह कांबोज, ब्लॉक समिति सदस्य धर्मपाल, सुखदेव, सुभाष, रमेश, मंदीप, डॉ संजीत, राकेश, जयपाल, अरूण, वरूण, गुरदेवसिंह, नरेशकुमार, विजय कुमार, सूरज , नंदलाल जोगी, सुमित गर्ग, संजीव सैनी, नवजीतसिंह ढांडा, दीपक, शुभम, रोहित आदि मौजूद थे। कांग्रेस आईटी सेल की ओर से प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रादौर में सफाई अभियान चलाकर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। मौके पर मनोज गुमथला, परमजीत बकाना, सोनू रापड़ी, दीपक अरोड़ा, राजेंद्र रादौरी, अमित वाल्मीकि, हरजिंद्र मल्ली, महेश आदि मौजूद थे।

रादौर| सचिन गुप्ता व अन्य राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प भेंट करते हुए।

खबरें और भी हैं...